{"_id":"d9a48166c0d2b9451c373e9813c138f8","slug":"up-sport-director-shailesh-singh-talks-on-sports-facility-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कानपुर में आईपीएल की तैयारी","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
अब कानपुर में आईपीएल की तैयारी
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sun, 08 Dec 2013 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
चौक स्टेडियम में मल्टीपरपज हॉल जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। यहां तीन ओर दर्शक दीर्घा भी बनाई जाएगी।
इसके अलावा केडी सिंह बाबू स्टेडियम में फ्लड लाइट लगेंगी और मल्टीपरपज हॉल बनाया जाएगा।
इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। लखनऊ और यूपी में खेल का माहौल बनाने केलिए हमने कई नए काम किए हैं।
हाल ही में हुई बैडमिंटन लीग इसका उदाहरण है। दुनिया के सभी इंटरनेशनल खिलाड़ी लखनऊ में आए। दर्शक अभी तक जिन खिलाड़ियों को टीवी पर खेलते हुए देखते थे, उन्हें करीब से देखा।
अब हम शहर के स्टेडियमों को आकर्षक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। चौक स्टेडियम में मल्टीपरपरज हॉल बनकर तैयार हो गया है। इसका उद्घाटन जल्द ही मुख्यमंत्री को करना है।
विज्ञापन
यहां तीन ओर दर्शक दीर्घा बनाने का भी प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। पिछली बैठकों में शासन के अधिकारी इसे मंजूरी दे चुके हैं।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में अभी रात में खेल नहीं हो सकते, इसलिए फ्लड लाइट लगाने की योजना है। शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। वहां से सैद्धांतिक सहमति भी मिल गई है। इसकेलिए बजट मांगा गया है।
विज्ञापन
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में स्वीमिंग पूल खुला है। उसे अब पूरी तरह कवर कराया जाएगा और उसे आकर्षक बनाया जाएगा। यहीं पर एक जिमनास्टिक सेंटर भी बनाने की योजना है। इसका भी प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
मिलेगा पीने का शुद्ध पानी
अभी तक किसी भी स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए पीने के शुद्ध पानी की व्यवस्था नहीं है। इसकेलिए शहर के सभी स्टेडियमों में आरओ लगाए जाएंगे।
यह आरओ केडी सिंह बाबू, चौक और गोमती नगर के विनय खंड एवं विजयंत खंड स्टेडियम में लगाए जाएंगे ताकि सभी को पीने का शुद्ध पानी मिल सके।
बढ़ेंगी सुविधाएं
कानपुर में कई वर्षों के बाद अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित किया गया। इसकेलिए हमने काफी प्रयास किए थे। सारी खामियों को दूर किया गया। क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया ने जो भी जो भी जरूरतें बताई थीं, वे हमने पूरी कीं।
हमारी पिछली तैयारियों को बोर्ड ने काफी सराहा भी। अब हमारी योजना यहां आईपीएल के मैच कराने की है। इसके लिए हमें स्टेडियम को आईपीएल की जरूरतों के मुताबिक बनाना है।
ड्रेसिंग रूम में कुछ बदलाव करने होंगे। फ्लड लाइटें लगानी होंगी। हमने वर्ष 2014-15 के बजट में प्रावधान के लिए मांग की है। शासन भी तैयार है।
सरकार खुद चाहती है कि प्रदेश का नाम खेल के परिदृश्य पर उभरे। हमें पूरा सहयोग मिल रहा है।