{"_id":"6193f418f7564e68b165c038","slug":"up-another-chance-for-admission-in-polytechnic-colleges-students-can-get-counseling-from-november-19-to-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : पॉलीटेक्निक कॉलेजों में दाखिले के लिए एक और मौका, विद्यार्थी 19 से 25 नवंबर तक करा सकते हैं काउंसिलिंग","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
यूपी : पॉलीटेक्निक कॉलेजों में दाखिले के लिए एक और मौका, विद्यार्थी 19 से 25 नवंबर तक करा सकते हैं काउंसिलिंग
Tue, 16 Nov 2021 11:40 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:40 PM IST
सार
दाखिले के लिए अब तक 10 चरणों में काउंसिलिंग हो चुकी है। फिर भी करीब एक लाख एक हजार सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिए परिषद 11वें चरण की काउंसिलिंग कराने जा रहा है।
विज्ञापन
विस्तार
पॉलीटेक्निक कॉलेजों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को एक और मौका दिया जा रहा है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद बची हुई सीटों पर दाखिले के लिए 19 से 25 नवंबर तक काउंसिलिंग कराएगा। संबंधित जानकारी परिषद की वेबसाइट www.jeecup.nic.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दाखिले के लिए अब तक 10 चरणों में काउंसिलिंग हो चुकी है। फिर भी करीब एक लाख एक हजार सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिए परिषद 11वें चरण की काउंसिलिंग कराने जा रहा है। परिषद के प्रभारी सचिव राम रतन ने बताया कि काउंसिलिंग में वे विद्यार्थी भी भाग ले सकते हैं, जिन्होंने प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन नहीं किया गया था अथवा आवेदन करने के बाद प्रवेश परीक्षा नहीं दी थी। वहीं अब तक जिन्होंने दाखिला नहीं लिया है, वे भी काउंसिलिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन
ज्यादा विकल्प भरने का मौका
प्रभारी सचिव ने बताया कि 11वें चरण में एक विद्यार्थी 10 कॉलेजों का विकल्प भर सकता है। सीट आवंटन होने पर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। 10वें चरण में सिर्फ एक कॉलेज का विकल्प भरने का अवसर दिया गया था।
विज्ञापन