{"_id":"5989b6d04f1c1bf62d8b4904","slug":"up-100-police-fails-in-exam-taken-by-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी की परीक्षा में यूपी 100 पुलिस फेल","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
एसपी की परीक्षा में यूपी 100 पुलिस फेल
Tue, 08 Aug 2017 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
Updated Tue, 08 Aug 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
यूपी 100
- फोटो : amar ujala
Link Copied
एसपी की परीक्षा में यूपी 100 पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं मिली। मारपीट की सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुंचने में पुलिस को 22 मिनट का समय लग गया। देरी से आने पर पुलिसकर्मियों से एसपी ने स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके अलावा सात गाड़ियों को चेक कर व्यवस्थाएं परखीं। एसपी की ओर से की गई औंचक कार्रवाई से महकमें में खलबली मची रही। मंगलवार को एसपी कलानिधि नैथानी ने सूचना पर यूपी 100 पुलिस की गंभीरता को चेक किया। एसपी ने पीड़ित बनकर पीआरपी 2055 को मारपीट की सूचना भेजवाई। शहरी क्षेत्र में बताई गई उक्त मारपीट की सूचना में यूपी 100 पुलिस को 22 मिनट लग गए। जबकि शहरी इलाके में दस से पंद्रह मिनट का समय निर्धारित है। मौकेपर देरी से पहुंचने पर एसपी ने नाराजगी जताते हुए पीआरपी 2055 पर तैनात हेड कांस्टेबल का जवाब तलब किया गया। इसके बाद पुलिस लाइन में एसपी ने सात पीआरवी (2055, 2087, 2088, 2053, 2061, 2065, 2067) को बुलाकर चेक किया। यहां पर गाड़ियों में तैनात पुलिसकर्मियों से काल्पनिक घटनास्थल बनाकर कार्रवाई कराई। इस दौरान कांस्टेबल सतेंद्र सिंह यादव को तत्परता से कार्रवाई करता देख एसपी ने उसको पुरस्कृत करने की घोषणा की। यूपी 100 के प्रभारी केपी सिंह को जिले की समस्त पीआरवी को कॉलर को फोन करके फीडबैक लेने के निर्देश दिए। यह भी बताया कि जिन मामलों में पीआरवी काम नहीं कर सकती, उनमें हेल्पलाइन नंबर 9454457749 पर सूचना दर्ज कराने के लिए कहा गया, ताकि अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।