{"_id":"55e95af2f08725e10d16643f37cf5adb","slug":"two-girls-selected-for-national-level-sword-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलवारबाजी में गौरी और प्रतीक्षा का चयन","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
तलवारबाजी में गौरी और प्रतीक्षा का चयन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजा का तालाब (कांगड़ा)
Updated Fri, 22 Jan 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
कॉमेंट मेंसा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहरी की नवीं कक्षा की दो छात्राओं गौरी और प्रतीक्षा बलोरिया ने राष्ट्रीय स्तरीय तलवार वाजी प्रतियोगिता में चयनित होकर न सिर्फ अपने स्कूल ही नहीं बल्कि अपने माता-पिता का नाम भी रोशन किया।
विज्ञापन
दोनों लड़कियों की इस उपलब्धि पर स्कूल में ख़ुशी का माहौल पैदा हो गया। दोनों लड़कियों ने इससे पूर्व ऊना जिले के मैड़ी में हुई राज्य स्तरीय तलवार वाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्र स्तर पर खेलने की पात्रता हासिल की।
विज्ञापन
स्कूल के प्रबंधक वासु सोनी और प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह पठानिया ने बच्चों की इस शानदार सफलता पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए दोनों छात्राओं को मार्च माह में पुणे (महाराष्ट्र) में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभ कामनाएं दी हैं।
विज्ञापन