फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three youths die in road accident in Raipur

रायपुर में सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत

Wed, 30 Jan 2019 01:41 PM IST
अजय सिंह भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर Published by: अजय सिंह Updated Wed, 30 Jan 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
Three youths die in road accident in Raipur
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में तेज रफ्तार से जा रही एक कार के गड्ढे में गिरने से उसमें सवार तीन युवकों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। 
विज्ञापन


रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत अटल नगर में सेंध जलाशय के करीब तेज रफ्तार से जा रही एक कार सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस घटना में कार में सवार तीन युवकों... झारखंड निवासी रवि कुमार तिवारी :22 वर्ष:, कोलकाता निवासी ओमेर आलम :25 वर्ष: और रायपुर निवासी मनाल कोसरिया :24 वर्ष: की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


हादसे में एक अन्य युवक कोलकाता निवासी सौरभ साह :22 वर्ष: घायल हो गया है। 

अधिकारियों ने बताया कि सभी युवक अटल नगर स्थित एक होटल में काम करते थे। बीती रात वह कार में सवार होकर मंदिर हसौद की तरफ निकले थे। वाहन कोसरिया चला रहा था। जब वह सेंध जलाशय के करीब थे तब उनकी कार सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वहां पुलिस दल भेजा गया। पुलिस ने शवों और घायल युवक को अस्पताल भेजा। 

उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि युवक नशे में थे। उनके वाहन से शराब की बोतल बरामद हुई है। 
 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed