{"_id":"169312beac82a8f250a9941b66b62be5","slug":"the-woman-died-in-suspicious-circumstances-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
Updated Fri, 01 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के औंता गांव में गुरुवार की सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, महिला के मामा ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है।
इस बाबत पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। औंता गांव निवासी जयकरन लोधी अपनी पत्नी पार्वती के साथ बाहर रहकर मजदूरी करता था। करीब चार महीने पहले पार्वती अपने गांव औंता आ गई थी।
गुरुवार की सुबह तकरीबन छह बजे घर के पास एक खंडहर से आग की लपटें उठने पर ग्रामीण वहां पहुंचे और महिला को धू धू कर जलते देखा। इससे वहां सनसनी फैल गई। महिला के एक डेढ़ साल का बच्चा शिवम है। महिला के चचिया ससुर अमान सिंह ने बताया कि उसकी बहू और जयकरन के बीच शाम को मोबाइल पर किसी बात पर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
वहीं, महिला के मायके पक्ष के चंडौत गांव निवासी मामा श्रीराम लोधी ने आरोप लगाया कि उसकी भांजी को ससुराल वालों ने हत्या कर खंडहर में ले जाकर आग लगा दी। उनका कहना है कि पति जयकरन रात में चोरी छिपे गांव में आया और सुबह हत्या करने के बाद शव को जलाकर फरार हो गया।