{"_id":"9b12e23fdba6399a8e28549827d4bd77","slug":"the-two-sides-threw-stones-at-jalalpur-6-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालपुर में दो पक्षों में पथराव, 6 घायल","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
जलालपुर में दो पक्षों में पथराव, 6 घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Sat, 19 Sep 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दौरान बीडीसी पद की दावेदावी को लेकर शुक्रवार को जलालपुर चावड़ पर दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में वाद विवाद के बाद मामला तूल पकड़ गया जिसके बाद पथराव हो गया। पथराव में दो लड़कियों सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें मलखान सिंह जिला अस्पताल लाया गया। यहां से इन्हें जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
पथराव में घायल होने के बाद मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचे जलालपुर चावड़ निवासी रफीक पुत्र मोहम्मद, आमिर पुत्र फिरोज, सलमा पुत्री साबिर, रुखसाना पुत्री बुधसेन ने बताया कि दूसरे मोहल्ले के गुलवा शराब पीकर उनके घर पर आ गया और उससे बीडीसी के चुनाव की लड़ने की जिद करने लगा। मना करने पर गाली गलौज करने लगा। उसको जब रोकने की कोशिश की तो गुलवा भड़क गया। उसने ईंट पत्थर मारने शुरू कर दिए।
इस पर मौके पर मौजूद लोगों ने गुलवा की पिटाई कर दी। कुछ देर बाद गुलवा अपने मोहल्ले के लोगों को लेकर फिर से आ गया और पथराव शुरू कर दिया। जवाब में दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पथराव किया। पथराव होते देख मोहल्ले के लोग भयभीत हो गए। उन्होंने किसी तरह खुद को सुरक्षित किया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को मलखान सिंह जिला अस्पताल भिजवाया। पथराव के मूल आरोपी अभी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।