फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   The National Highway take a life!

ये नेशनल हाइवे लेगा किसी की जान!

Mon, 30 Mar 2015 05:13 PM IST
ब्यूरो/चंपावत
ब्यूरो/चंपावत Updated Mon, 30 Mar 2015 05:13 PM IST
विज्ञापन

नेशनल हाइवे में जिला मुख्यालय चंपावत और लोहाघाट नगर के बीच की 13 किलोमीटर की दूरी को पूरा करने में वाहन चालकों को ऐड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। लोहाघाट चंपावत के बीच नेशनल हाइवे में कई स्थानों में सड़क की हालात इतनी जर्जर हो गई है कि उन स्थानों में कभी भी जानलेवा हादसा हो सकता है। इस मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों का कहना है कि गड्ढों के कारण नेशनल हाइवे की पहचान पूरी तरह से मिट गई है। कार्यदायी संस्था नेशनल हाइवे डिवीजन की ओर से सड़क में पेंच वर्क कार्य के लिए निर्माण सामग्री उतारी गई है। जो वाहनों के आवागमन में रोड़ा अटका रही है।

विज्ञापन


भाजपा करेगी सरकार के खिलाफ आंदोलन
चंपावत। नेशनल हाइवे की बदहाल दशा को लेकर भाजपाइयों में खासा रोष है। पार्टी प्रवक्ता मोहन सिंह अधिकारी का कहना है कि यदि जल्द ही हाइवे की मरम्मत का कार्य नहीं किया गया तो भाजपा सड़क में उतर कर राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी। उनका कहना है कि लोहाघाट और चंपावत के बीच हाइवे गड्ढे ही गड्ढे बने है। जिसमें वाहन चलाना खासा जोखिम भरा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed