टिहरी वैन दुर्घटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया दो-दो लाख रुपए के मुआवजे का एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टिहरी जिले के कंगसाली में हुई वैन दुर्घटना में मारे गए और घायल बच्चों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान किया है। मृतक बच्चों के परिजनों को दो-दो लाख और घायल बच्चों को 50-50 हजार की मदद केंद्र सरकार की ओर से दी जाएगी।
बता दें कि छात्रों को स्कूल ले जा रही वैन के खाई में गिरने से 10 बच्चों की मौत हो गई थी और 10 घायल हो गए थे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो लाख व घायलों के परिजनों को पचास-पचास हजार का मुआवजा देने का एलान किया है।
स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी
उत्तराखंड के टिहरी जिले के प्रतापनगर-कंगसाली-मदननेगी मार्ग पर स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें सवार 10 बच्चों की मौत हो गई थी और आठ बच्चे घायल हुए थे।
प्रदेश सरकार मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 60 हजार रुपये दे चुकी है। अब प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी इन्हें आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर दुर्घटना में मृतक व घायलों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की जानकारी दी।