{"_id":"5a8892504f1c1b91268badcf","slug":"supply-ins-pector-goes-on-leave-on-getting-scrolled-by-maneka","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेनका गांधी की फटकार के बाद लंबी छुट्टी पर गए सप्लाई इंस्पेक्टर ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
मेनका गांधी की फटकार के बाद लंबी छुट्टी पर गए सप्लाई इंस्पेक्टर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 18 Feb 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार को जनता दरबार में एक सप्लाई इंस्पेक्टर को चोर कह दिया। मेनका ने पशुपति देव को डांट लगाते हुए कहा था कि तुम चोर हो। ..... की तरह खा-खाकर मोटे हो गए हो। आधा घंटे तक इस तरह की डांट-फटकार से आहत सप्लाई इंस्पेक्टर की उसी समय भरी सभा में आंखें छलक पड़ीं। फटकार से आहत सप्लाई इंस्पेक्टर देव छुट्टी पर चले गए हैं। उनके साथ फटकार खाने वाले लिपिक ने भी छुट्टी ले ली है।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत के बहेड़ी में थी। यहां पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में उन्होंने कई विभागों के काम की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई थी। इसी में पार्टी के कुछ पदाधिकारी और आम लोग भी पहुंच गए थे। इस तरह यह बैठक जनता दरबार में बदल गई थी। इसमें उन्होंने लापरवाह अफसरों को फटकार लगाई थी। सबसे पहले जेई को उन्होंने कई बार चोर और रिश्वतखोर कहा। इसके बाद बारी थी आपूर्ति विभाग की। सप्लाई इंस्पेक्टर पशुपतिदेव जैसे ही खड़े हुए भाजपा नेताओं ने उन पर आरोपों की बौछार लगा दी। यही नहीं भूडा बहादुरपुर के प्रधान और कोटेदार ने भी उनकी शिकायत की। मेनका ने अपना गुस्सा कंट्रोल किया, फिर भी अपनी जुबान पर बहुत ज्यादा काबू नहीं रख सकीं। सप्लाई इंस्पेक्टर को तो वह शुरुआत से लेकर अंत तक चोर-चोर ही कहती रही। इंस्पेक्टर ने अपना पक्ष रखने की कोशिश की तो मेनका फिर बोल पडीं तुम्हारे मां-बाप ने तुम्हें चोर तो नहीं बनाया। फिर कैसे ये सब हो रहा है। बोलीं, लिपिक शहनवाज को तुरंत हटाओ। कल से दफ्तर में दिखा तो जेल जाओगे। आय से अधिक संपत्ति की सीबीआई जांच की संस्तुति करूंगी। अब तक जो भी कमाया है, वह तुमसे और तुम्हारे रिश्तेदारों से सब छीना जाएगा। मेनका की डांट से आहत सप्लाई इंस्पेक्टर अगले दिन शनिवार को भी सामान्य नहीं हो पाए और लंबी छुट्टी पर चले गए।