फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sub Inspector did the physical abuse of the girl

यूपी पुलिस के दरोगा से फेसबुक पर हुआ प्यार, फिर बढ़ गईं नजदीकियां, अब हुआ ये

Sun, 25 Mar 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sun, 25 Mar 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
Sub Inspector did the physical abuse of the girl
shimla
अहमदाबाद की युवती और जिले में तैनात दरोगा के बीच फेसबुक पर जान पहचान हुई। दरोगा के बुलाने पर युवती मैनपुरी आई। युवती का आरोप है कि यहां दरोगा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 
विज्ञापन


इसके बाद युवक ने शादी से इंकार कर दिया। युवती ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर आला अधिकारियों को पत्र भेजकर की है।

पीड़ित युवती की ओर से 21 मार्च को मुख्यमंत्री, डीजीपी, डीआईजी और गुजरात सरकार के गृह मंत्री को ईमेल और फैक्स के जरिए शिकायती पत्र भेजे गए हैं। 

युवती का कहना है कि मैनपुरी में तैनात एक दरोगा से उसकी पहचान फेसबुक के जरिए हुई। कुछ समय बाद दोनों एक-दूसरे से शादी करने के लिए तैयार हो गए। 

युवती का कहना है कि 5 फरवरी को दरोगा ने शादी की बात करने के लिए उसे मैनपुरी बुलाया। वह यहां पहुंची तो दरोगा उसे अपने सरकारी आवास पर ले गया और यहां शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

फिर शादी से मुकर गया। 15 मार्च को शादी की बात कहने पर दरोगा ने उसे जानमाल की धमकी दी। युवती ने मुख्यमंत्री से लेकर आला अधिकारियों से आरोपी दरोगा के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed