झारखंड: CRPF को मिली बड़ी कामयाबी, दो नक्सली ढेर, AK-47 बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के हजारीबाग के दोनाई खुर्द में सुरक्षाबलों के साथ माओवादियों की मुठभेड़ हुई। जिसमें दो माओवादी मारे गए हैं। उनके पास से एक एके-47, एक राइफल और 200 राउंड गोलियां बरामद हुई हैं। इससे पहले पिछले साल सितंबर महीने में पुलिस के हत्थे 50 हजार का इनामी माओवादी देवेंद्र चम्याल चढ़ा था। जिसने चुनाव विरोधी पर्चे चिपकाने की बात स्वीकार की थी। उसने इस दौरान ऐसे मिशन के बारे में बताया जो पूरे देश को हिला कर रख देती।
देवेंद्र के साथ पकड़ी गई भगवती भोज तीन साल से उसके संगठन से जुड़ी रही हैं। उन्होंने बताया कि वे देश के अब तक के सबसे बड़े बांध पंचेश्वर बांध विरोधी मिशन पर लगे थे। हालांकि उन्होंने ये बात नहीं बताई कि वे इस मिशन पर कहा तक पहुंचे या उनकी प्लानिंग क्या थी। लेकिन इस बात को सुनकर पुलिस भी सकते में आ गई।
देवेंद्र ने झारखंड में रहकर हथियार चलाने का भी प्रशिक्षण लिया था। उसने 50 हजार के इनामी साथी खीम सिंह बोरा और भाष्कर पांडे सहित अन्य लोगों के बारे में भी अहम जानकारी दी है। डीआईजी पूरन सिंह रावत और एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने पत्रकारों को बताया था कि शनिवार को माओवादियों के मूवमेंट की एक सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने नंधौर वैली की ओर जा रही एक बस को रोका था।
Jharkhand: Two bodies of maoists, one AK-47, one Insas rifle and 200 rounds recovered by security forces in an encounter with maoists in Donai Khurd, Hazaribagh
— ANI (@ANI) January 12, 2018