फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Secretary to the development of a true

सचिव ने जाना विकास कार्यों का सच

Sat, 24 Jan 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 24 Jan 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Secretary to the development of a true
प्रदेश के वन विभाग के सचिव सुनील पांडेय ने शनिवार को जिला पंचायत सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों संग बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सड़कों के निर्माण कार्य पर असंतोष व्यक्त किया। कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता के आधार पर जिले में कराए  गए विकास एवं निर्माण कार्यों  के स्थलीय निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है।


बैठक में जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने विभागों की ओर से प्रस्तुत आंकड़ों को सचिव के सामने प्रस्तुत किया। सड़क निर्माण में मात्र 16 प्रतिशत कार्य पूरा होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए सुनील पांडेय ने जिलाधिकारी से कहा कि इसको स्वयं देखे। कार्य की ढिलाई पर संबंधित अभियंता को चेतावनी दी।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि अगर सड़क निर्माण में खराबी पाई गई तो पुन: उस निर्माण कार्य को उखड़वाकर दोबारा बनवाया जाए। संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। वन विभाग के सचिव ने जिलाधिकारी से कहा कि दिलदारनगर से देवैथा-कर्महरी मार्ग के निर्माण की गुणवत्ता ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि तकनीकी टीम के अलावा सोशल जांच भी कराई जाएगी। जिले में स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए लंबित है। इसके लिए 6 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मांग की गई। उन्होंने कहा कि सेतु निर्माण का कार्य भी धीमी प्रगति पर है। इसको निर्धारित अवधि के अंदर पूरा कर लिया जाए। कांशीराम शहरी आवास योजना में जो आवास पूर्ण हो गए हैं, उसके आवंटन की कार्रवाई की जाए। लोहिया ग्राम की समीक्षा करते हुए सचिव ने कहा कि गांव में विद्युत विभाग ट्रांसफार्मर से गांव के अंदर तक लाइन मैप बाहर अंकित करें।


 वैकल्पिक ऊर्जा विभाग कौशल विकास योजना से युवकों को प्रशिक्षित कराए। राघोपुर में स्वच्छ शौचालय का निर्माण लक्ष्य से अधिक होने पर उन्होंने सत्यापन कराने का निर्देश दिया। कहा कि पेंशन योजना में लाभार्थियों के खाते में पेंशन भेजे जाने पर ग्राम प्रधान मुनादी कराकर पेंशनरों को जानकारी दें। बैठक में अपरजिलाधिकारी मुरलीधर मिश्र, सीएमओ डा. एमपी सिंह, प्रभारी अधिकारी सामाजिक वानिकी आरपी यादव, अर्थ  संख्याधिकारी डा. मो. नासेह, डीसी मनरेगा अनय मिश्र आदि अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed