फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Sadhram murder case victim family returns check of Rs 5 lakh in Kabirdham

साधराम हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने पांच लाख का चेक किया वापस, कहा- गर्दन के बदले गर्दन चाहिए

Mon, 12 Feb 2024 08:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Mon, 12 Feb 2024 08:05 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में हुई साधराम यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लाख रुपये का चेक वापस कर दिया है। परिजनों का कहना कि उन्हें गर्दन के बदले गर्दन चाहिए।
 

विज्ञापन
Sadhram murder case victim family returns check of Rs 5 lakh in Kabirdham
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कवर्धा शहर में चरवाहा साधराम यादव (50) की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें एक नाबालिग शामिल था। वहीं, तीन दिन बाद एक और आरोपी की गिरफ्तारी किया गया।

विज्ञापन


अब इन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित परिवार के लोगों ने कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिया है। सोमवार शाम को कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इस दौरान पीड़ित परिवार ने शासन द्वारा दिए गए पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि को वापस कर दिया। इन लोगों का कहना है कि अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिला है। सभी आरोपी जिंदा हैं, जिस तरह इन आरोपियों ने साधराम की गला रेतकर हत्या की है, उसी तरह भी उनके खिलाफ कार्रवाई हो।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
कवर्धा कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर कला गांव में 21 दिसंबर रविवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला था। मृतक का नाम साधराम यादव (50) था। वह कवर्धा के एक गोशाला में चरवाहा का काम करता था। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने रविवार को हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक नाबालिग है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात के समय घटनास्थल पर साधराम यादव व इन आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी व मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed