फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   research scholar alleged ragging on juniors in lucknow university

एलयूः शोधार्थी ने जूनियर्स पर लगाए ये आरोप, यूजीसी की हेल्पलाइन पर की शिकायत

Thu, 11 Jul 2019 11:27 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 Jul 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
research scholar alleged ragging on juniors in lucknow university
lucknow university - फोटो : amar ujala

लखनऊ विश्वविद्यालय में विधि संकाय के शोधार्थी ने अपने जूनियर्स पर रैगिंग का आरोप लगाया है। उसने यूजीसी की हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत की है। शोधार्थी ने वार्डन पर भी आरोपियों की मदद का आरोप लगाया है। यूजीसी ने लविवि को मामले की जांच कर तुरंत रिपोर्ट देने को कहा है।

विज्ञापन


विधि संकाय के शोधार्थी ने मंगलवार रात यूजीसी की हेल्पलाइन पर ईमेल करके रैगिंग की शिकायत (रेफरेंस नंबर- एआरसीसी यूपी 5528) की है। उनके अनुसार एलएलबी तृतीय वर्ष के दो छात्र उसकी लगातार रैगिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


दोनों आरोपी छात्र गालीगलौज और धमकी देते हैं। प्रॉक्टर ने आनन-फानन शिकायतकर्ता छात्र से बात कर मामले जानकारी ली है।

जांच में सामने आएगा सच
विधि संकाय के शोधार्थी ने एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्रों पर रैगिंग का आरोप लगाया है। जूनियर छात्र द्वारा सीनियर की रैगिंग करने की बात प्रथम दृष्टया समझ से परे है, लेकिन इस मामले की पूरी जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। - प्रो. विनोद सिंह प्रॉक्टर, लविवि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed