फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   ravinder ravi statement on panchayat elections.

पंचायत, निकाय चुनावों में भाजपा को बढ़त का दावा

Mon, 11 Jan 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Updated Mon, 11 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
ravinder ravi statement on panchayat elections.

पूर्व मंत्री एवं देहरा के विधायक ठाकुर रविंद्र सिंह रवि ने पंचायती राज चुनाव नतीजों पर कांग्रेस पार्टी के दावों को नकारते हुए कहा कि कांग्रेस हवा में तीर चला रही है। जिला कांगड़ा के नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों के पहले चरण के नतीजों में भाजपा को बढ़त मिली है।

विज्ञापन


नगर निकाय चुनावों में मात्र देहरा से विजयी रहने वाली भाजपा ने इस बार अन्यों क्षेत्रों नगरोटा -बगवां, बैजनाथ-पपरोला और ज्वाली में भी अपना परचम लहराया है। जबकि पंचायत चुनावों में भाजपा समर्थित 80 प्रतिशत प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर कांग्रेस को जमीनी हकीकत का अहसास करवाया है।
विज्ञापन


उन्होंने देहरा में हुई भाजपा की जीत का श्रेय संगठन कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि जिला में जीत के बाद कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। दूसरे चरण में भी भाजपा जबरदस्त प्रदर्शन करेगी। विधायक ने कहा कि प्रदेश के चुनाव नतीजों पर नजर दौड़ाई जाए तो दो जिलों को छोड़ कर पूरे प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ देहरा से नव-निर्वाचित पार्षद सुनीता देवी, अंजू बाला, सुमन बाला, मलकीयत परमार, रविंद्र कुमार व रमन शर्मा, रोमी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed