फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Rajashthan government police emergency response system

राजस्थान सरकार का पायलट प्रोजेक्ट, घटनास्थल पर 15 मिनट में पहुंचेगी पुलिस

Fri, 07 Feb 2020 09:31 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 07 Feb 2020 09:31 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Rajashthan government police emergency response system
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान सरकार ने अलवर और भरतपुर के बीच एक परियोजना शुरू की है। इस परियोजना के अन्तर्गत पुलिस घटना स्थल पर अधिकतम 15 मिनट में पहुंचने का प्रयास करेगी। राजस्थान सरकार ने इस परियोजना को 'इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम' नाम दिया है। गहलोत सरकार ने राज्य में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए गुरुवार को ये फैसला लिया।

विज्ञापन

 
बैठक का नेतृत्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने और अपराधों पर प्रभावी शिकंजा कसने के लिए पुलिस घटनास्थल पर बिना देर किए पहुंचे। इसलिए हमने ये योजना बनाई है। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि घटनास्थल पर पुलिस की त्वरित पहुंच के लिए पूरे प्रदेश में इमरजेंसी रिस्पोंस सिस्टम लागू करने का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि फिलहाल अलवर व भरतपुर जिलों में इसकी एक प्रायोगिक परियोजना शुरू की गई है, जिसमें पुलिस अधिकतम 15 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचेगी। गहलोत ने राज्य में पुलिस द्वारा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को अधिक सशक्त बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed