फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rahul Gandhi in support of farmers Bharat Jodo Nyaya Yatra Ambikapur farmer protest

CG: किसानों के समर्थन में राहुल गांधी, कहा- INDIA की सरकार आएगी तो मिलेगी MSP, पूरी होगी स्वामीनाथन की रिपोर्ट

Tue, 13 Feb 2024 04:47 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Tue, 13 Feb 2024 04:47 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि INDIA की सरकार आएगी तो किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाएगी। स्वामीनाथन रिपोर्ट में जो भी है, उसे पूरा किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Rahul Gandhi in support of farmers Bharat Jodo Nyaya Yatra Ambikapur farmer protest
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ अंबिकापुर पहुंचे। अंबिकापुर में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आज किसान दिल्ली की ओर मार्च कर रहे हैं। उन्हें रोका जा रहा है, उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं, वे क्या कह रहे हैं। वे सिर्फ अपनी मेहनत का फल मांग रहे हैं। बीजेपी सरकार ने एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा की, लेकिन वे एमएस स्वामीनाथन की कही बात को लागू करने को तैयार नहीं हैं।'

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा, स्वामीनाथन ने अपनी रिपोर्ट में साफ कहा है कि किसानों को वाकई एमएसपी का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार ऐसा नहीं कर रही है। जब भारत सरकार सत्ता में आएगी तो हम भारत के किसानों को एमएसपी की गारंटी देने वाला (कानून) देंगे। स्वामीनाथन रिपोर्ट में जो उल्लेख किया गया है, हम उसे पूरा करेंगे।'
विज्ञापन


अंबिकापुर नगर के कला केंद्र मैदान में आयोजित आमसभा के बाद राहुल गांधी कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा अचानक दो दिन के लिए स्थगित हो गई है। दिल्ली में किसानों के आंदोलन में उपजे विवाद के बाद राहुल व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को दिल्ली निकलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




अंबिकापुर में आमसभा के बाद राहुल गांधी की यह यात्रा बलरामपुर जिले के ओर रवाना होने वाली थी कि अचानक यात्रा स्थगित कर दी गई। यह यात्रा दो दिन के लिए स्थगित की गई है। दो दिन बाद फिर से राहुल गांधी यात्रा आरंभ करेंगे। बलरामपुर के बाद यात्रा झारखंड राज्य में प्रवेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed