फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pro kabbadi league: ajay thakur of nalagarh performing good

प्रो कबड्डी लीगः अजय की रेड के आगे सभी फेल

Mon, 28 Jul 2014 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Updated Mon, 28 Jul 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
pro kabbadi league: ajay thakur of nalagarh performing good

नालागढ़ के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर ने प्रो कबड्डी लीग में शानदार प्रदर्शन किया है। बेंगलुरु बुल्स से खेल रहे अजय ने पहले ही मैच में 15 रेड डालकर 13 अंक बटोरे। इससे दिल्ली टीम पूरी तरह ध्वस्त हो गई।

विज्ञापन


बेंगलुरु बुल्स ने दिल्ली को 47-28 से हराया। अजय ठाकुर नालागढ़ के दभोटा से संबंध रखते हैं। इससे पहले उन्होंने कोरिया में हुई इंटरनेशनल इंडोर एशियाड कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन


बेंगलूरु की टीम ने कबड्डी चैंपियनशिप के लिए अजय को 12.50 लाख में खरीदा है। अजय ठाकुर के पिता छोटू राम हिमाचल पुलिस से सेवानिवृत्त हैं। वह करीब 20 वर्षों तक कुश्ती के गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सितारों ने भी बढ़ाया हौंसला


उनके भाई अमित मौजूद समय में हिमाचल पुलिस में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि अजय की कामयाबी से वह बेहद खुश हैं। दिल्ली-बेंगलूरु के बीच मैच का लुत्फ बॉलीवुड स्टार आमिर खान, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, कबीर बेदी समेत कई बॉलीबुड स्टारों ने भी उठाया। उन्होंने अजय की खूब हौंसला अफजाई की।


नालागढ़ में जश्न का माहौल


स्थानीय निवासी राजेंद्र सिंह, प्रवीण विनायक, सौरभ, विजय कुमार, दिनेश शर्मा और पंकज आदि ने बताया कि वह दिल्ली और बेंगलूरु का मैच देखते रहे। जैसे ही बेंगलूरु की टीम विजेता बनी, शहर में जश्न का माहौल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed