फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Power Ktuti? angry lawyer outdoors

बिजली कटौतीः नाराज वकील सड़क पर

Thu, 17 Sep 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Thu, 17 Sep 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
Power Ktuti? angry lawyer outdoors
बुधवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि बिजली विभाग नियमों को ताक पर रखकर आपूर्ति कर रहा है।
विज्ञापन

17 सितंबर को व्यापारियों के समर्थन में जिला बंद का एलान किया। डिबाए अध्यक्ष सुधाकर पांडेय और महासचिव सुशील कुमार चौबे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने लाइब्रेरी हाल में बैठक कर काम से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन

उसके बाद विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
 कहा कि अघोषित कटौती से हर वर्ग के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उच्च न्यायालय और शासनादेश के बाद भी जिला मुख्यालय को दस घंटे भी मुश्किल से बिजली मिल रही है।  कहा कि 17 सितंबर को ज्ञानपुर, भदोही के व्यापारियों से समर्थन लेकर जिला बंद कराया जाएगा। विरोध जताने वालों में स्वामीनाथ मिश्रा, हंसाराम शुक्ला, मजहर शकील, श्याम नारायण सिंह, बलराम पांडेय, मोहन लाल मिश्र, अवधेश नारायण सिंह, ललित कुमार मिश्रा, अनिल सिंह, अजय सिंह, विमलेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed