फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poonch: Suspects seen in Chakkan Da Bagh information about drone intrusion also security forces launched sea

Poonch Drone Infiltration: पुंछ में दो जगहों पर ड्रोन से घुसपैठ की कोशिश, सैनिकों ने की फायरिंग तो वापस भागे

Fri, 16 Feb 2024 04:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 16 Feb 2024 04:17 PM IST
सार

पुंछ के चक्कां दा बाग में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध हरकत देखे जाने की सूचना है। इसके बाद सेना ने गोलीबारी की। वहीं, पुंछ में एलओसी पर दो अलग-अलग स्थानों पर ड्रोन से घुसपैठ कराने के प्रयास किए गए।

विज्ञापन
Poonch: Suspects seen in Chakkan Da Bagh information about drone intrusion also security forces launched sea
drone - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला पुंछ में नियंत्रण रेखा पर दो अलग-अलग जगहों पर पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन से घुसपैठ करने की कोशिश की गई। दोनों जगहों पर रेखा पर तैनात सतर्क सैनिकों ने ड्रोन पर गोलीबारी कर उसे वापस भागने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन


वहीं, पुंछ के चक्कां दा बाग में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध हरकत देखे जाने की भी खबर है। इन तीन घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षाबलों ने संबंधित इलाकों में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर के सलोतरी और मेंढर के बलनोई में ड्रोन से घुसपैठ की कोशिश की गई। लेकिन सेना की गोलीबारी के चलते दोनों ड्रोन पाकिस्तान की तरफ लौट गए। इसके बाद दोनों इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ड्रोन ने भारतीय सीमा में हथियार या नशीले पदार्थों की खेप तो नहीं गिराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सेना ने सुबह करीब साढ़े छह बजे दो कार्गोकॉप्टर (ड्रोन) को  बलनोई इलाके में प्रवेश करते देखा गया। इस बार जब फायरिंग की गई तो वे नियंत्रण कक्ष में वापस लौट गया। इसी तरह लगभग उसी समय गुलपुर सेक्टर में तैनात सैनिकों ने दो ड्रोन को घुसपैठ करते हुए देखा। यहां भी गोलीबारी के बाद दोनों वापस भाग निकले।

इससे पहले 12 फरवरी को पुंछ के मनकोट इलाके में भी ड्रोन से घुसपैठ की कोशिश की गई, जिसे नाकाम बना दिया गया था। जम्मू-कश्मीर में नशीले पदार्थ और हथियार की तस्करी के लिए पाकिस्तान ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है।


जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल ही में हथियार और नशीले पदार्थ पदार्थ की तस्करी के लिए सीमा में घुसपैठ करने वाले ड्रोन की सूचना देने पर तीन लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed