{"_id":"6332df41fde03b44678f909ba4cce725","slug":"police-said-the-force-directions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने फोर्स को दिए दिशा-निर्देश ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
एसपी ने फोर्स को दिए दिशा-निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 04 Mar 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले के लिए बाहरी जिलों से काफी फोर्स पहुंच चुका है। एसपी डीएस कुंवर ने स्थानीय फोर्स के साथ ही बाहरी फोर्स की बैठक ले उचित दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने होली के दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस रहने और हुड दंगियों को सलाखों के पीछे डालने के सख्त निर्देश दिए हैं। इस मौके पर सीओ पीएस पांगती, कोतवाल कमल राम आर्य, बूम चौकी इंचार्ज दामोदर भट्ट, ठुलीगाड़ थानाध्यक्ष सुरेंद्र खड़ायत, बनबसा थानाध्यक्ष पीएस दानू, बैराज चौकी इंचार्ज विनोद जोशी आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन