फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police caught four miscreants planning robbery in Dholpur seized two pistols with live cartridges

Dholpur: लूट की योजना बना रहे चार बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, जिंदा कारतूस सहित दो तमंचे जब्त

Mon, 01 May 2023 07:34 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 01 May 2023 07:34 PM IST
सार

गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से 2 अवैध 315 बोर के देसी तमंचे, आधा दर्जन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। उन्होंने बताया बदमाश शहर के सैंपऊ रोड पर ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाने की फिराक में थे।

विज्ञापन
Police caught four miscreants planning robbery in Dholpur seized two pistols with live cartridges
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

धौलपुर की निहालगंज थाना पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने अवैध हथियार और भारी तादाद में जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 

विज्ञापन

धौलपुर के निहालगंज थाना प्रभारी केदारनाथ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशों पर बदमाशों और डकैतों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि धरपकड़ अभियान के तहत जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रीको के निजी शिक्षण संस्थान के पास डकैती के इरादे से घूम रहे हैं पांच बदमाशों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

2 अवैध देशी तमंचे और आधा दर्जन जिंदा कारतूस बरामद
गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से 2 अवैध 315 बोर के देसी तमंचे, आधा दर्जन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। उन्होंने बताया बदमाश शहर के सैंपऊ रोड पर ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाने की फिराक में थे। बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया आरोपियों के खिलाफ फिलहाल आर्म्स एक्ट में आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन आरोपियों को पकड़ा

  1. मानवेंद्र उर्फ मनीष (24), निवासी ट्रांसपोर्ट यमुना कॉलोनी, आगरा
  2. विनोद सिंह (26), निवासी दारापुर, आगरा
  3. अभिमन्यु उर्फ भोला (23), निवासी गढ़ी धर्मपाल का गौराल, आगरा 
  4. पिंटू उर्फ राजेन्द्र (38), निवासी जिरौली, धौलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed