फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested the accused who cheated by opening fake account in Ambikapur

CG: फर्जी खाता खुलवाकर करता था लाखों की ठगी, पुलिस ने झारखंड से आरोपी को दबोचा

Mon, 12 Feb 2024 05:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 12 Feb 2024 05:51 PM IST
सार

अंबिकापुर जिले में पुलिस ने फर्जी खाता खुलवाकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया है।
 

विज्ञापन
Police arrested the accused who cheated by opening fake account in Ambikapur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर जिले में साइबर सेल व मणीपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने फर्जी खाता खुलवाकर ठगी करने वाले एक आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया है।

विज्ञापन


पीड़ित विजय पाल (27) ने 10 फरवरी को पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उसका रिश्तेदार आदित्य महंत एक कंपनी का मैनेजर है। सन् 2022 में उसने कई लोगोंका पंजीयन कर रोजगार दिलाने की बात कही। इसके बाद विजय ने अपना आधार कार्ड, पैने कार्ड और अन्य दस्तावेज देकर अपना ऑनलाइन पंजीयन कराया। पंजीयन के बाद आदित्या महंत से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन विजय पाल का आदित्य महंत से संपर्क नहीं हो सका। 
विज्ञापन


22 जनवरी को गुजरात पुलिस ने विजय पाल एक अन्य व्यक्ति के खाते से रुपये लेनदेन के मामले में नोटिस भेजा। इसके बाद विनय को पता चला कि आदित्य महंत ने उसका फर्जी खात बनाकर उस पर ठगी कर रहा है। इस बैंक अकाउंट से 11 लाख 62 हजार 939 रुपये का लेनदेन किया गया है। विजय पाल को इस खाते से संबंधित कोई जानकारी नहीं थी। गुजरात पुलिस द्वारा नोटिस भेजने पर विजय पाल को घटना की जानकारी हुई। हालांकि अब पुलिस ने आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed