फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Personal Forum of police protest

पुलिस पर्सनल फोरम का प्रदर्शन

Mon, 11 Jan 2016 01:55 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Jan 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Personal Forum of police protest

आल जेएंडके रिटायर्ड पुलिस पर्सनल फोरम के सदस्यों ने पांचवें वेतन आयोग लागू करते समय एएसआई और हेड कांस्टेबल का वेतन कम करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। शहीद भगत सिंह पार्क में आवाज बुलंद करते हुए कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वह उग्र रुख अपनाएंगे।  

विज्ञापन


पार्क में प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे फोरम के अध्यक्ष सतपाल शर्मा ने कहा कि सरकार ने पुलिस के एएसआई और हेड कांस्टेबल के साथ भेदभाव किया। इस संदर्भ में हाई कोर्ट जम्मू में याचिका भी दायर की गई थी, जहां सरकार ने अपना पक्ष रखते हुए गृह सचिव की अध्यक्षता में वेतन विसंगतियों को लेकर कमेटी बनाने की बात कही।
विज्ञापन


कमेटी की रिपोर्ट में नोशनली फायदे एक जनवरी 1996 और माइनरिटी फायदे एक अप्रैल 2012 से देने की सिफारिश की गई। इस संदर्भ में सरकार ने सत्रह अक्टूबर 2014 को आदेश जारी किया, जिसमें उन्हें पांचवें वेतन आयोग का लाभ सत्रह अक्टूबर 2014 से ही दिया गया। उन्होंने बताया कि यह लाभ एक जनवरी 1996 से दिए जाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इस समस्या को लेकर डीजीपी से भी मुलाकात की गई और उन्होंने गृह मंत्रालय से बात की। इसके बाद एक बार फिर उन्हें पांचवें वेतन आयोग के लाभ वर्ष 1996 से देने की सिफारिश की गई। उन्होंने कहा कि हाल में वित्त विभाग ने इस संदर्भ में 23 जून को एक बार गृह मंत्रालय को लिखा है।


इस तरह से लगातार कर्मचारियों को उनके हक से महरूम रखा जा रहा है और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि उनकी जायज मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फोरम सड़कों पर उतर उग्र आंदोलन छेड़ने को मजबूर हो जाएगी। बैठक में रिटायर्ड पुलिस पर्सनल फोरम के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed