फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Passengers fly in train, three sent to jail

ट्रेन पर चढ़ने में यात्री भिडे़, तीन को जेल भेजा

Fri, 01 Sep 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 01 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Passengers fly in train, three sent to jail
प्रत‌िकात्मक - फोटो : प्रत‌िकात्मक

विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर गुुरुवार देर शाम लोकल ट्रेन आकर रुकी। यात्रियों की प्लेटफार्म पर काफी भीड़ थी । जल्दबाजी के चक्कर में  ट्रेन पर चढ़ने मेें यात्री आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर लात-घूंसे चले। जीआरपी ने तीन युवकों को दबोच लिया। शुक्रवार को जीआरपी ने तीनों युवकों को जेल भेज दिया।

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर गुुरुवार को ट्रेन की लेतलतीफी के चलते प्लेटफार्म पर यात्रियों की काफी गहमागहमी थी। उसी दौरान लोकल ट्रेन आकर रुकी। कछौना कोतवाली क्षेत्र के ओनवा निवासी दीपक (22) के लुकवापुर निवासी लालसिंह (24) एक साथ ट्रेन पर चढ़ रहे थे। जल्दबाजी के चलते दोनों के बीच गालीगलौज शुरू हो गया। लालसिंह के अन्य साथी भी थे । विवाद बढ़ने पर मारपीट की नौबत आ गई । दोनों ट्रेन से उतर कर प्लेटफार्म पर ही आपस में भिड़ गए। दोनोें तरफ से जमकर लात-घूंसे चले। जीआरपी ने दीपक , लालसिंह व बेनीगंज के कमलापुर निवासी धमेंद्र को पकड़ लिया। अन्य लोग मौके से फरार हो गए । जीआरपी ने शुक्रवार को तीनों का जिला अस्पताल में मेडिकल करा जेल भेज दिया । जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि तीनों युवकों को शांतिभंग में जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed