फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pahari folk singer kuldeep sharma.

'मां रेणुकाजी ने दिलाया मान-सम्मान'

Wed, 05 Nov 2014 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर) Updated Wed, 05 Nov 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
pahari folk singer kuldeep sharma.

नाटी किंग कुलदीप शर्मा पहाड़ी में रीमिक्स का तड़का लगाएंगे। हालांकि, वे रीमिक्स में पहले ही पहचान बना चुके हैं, लेकिन इस बार उनकी प्लानिंग कुछ और है। हिमाचल और उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित उनकी नई रीमिक्स एलबम बाजार में उतर चुकी है। इसे खासा रिस्पांस मिल रहा है।

विज्ञापन


कुलदीप का कहना है कि उनकी कोशिश रहती है कि कुछ अलग करें। रेणुका मेले में ऐतिहासिक रेणुका मंच पर प्रस्तुति देने के बाद कुलदीप शर्मा ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आज से तकरीबन 10 वर्ष पूर्व उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत रेणुका मां के चरणों से ही की थी।
विज्ञापन


मां के आशीर्वाद से ही उन्हें प्रदेश में आज मान-सम्मान मिल रहा है। वे पंजाब की लोक संस्कृति की भांति हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने हिमाचल-उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित ‘सरगम’ नामक एक रीमिक्स सीडी को निकाला है। इसे खासी लोकप्रियता भी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि वे प्रसिद्ध बॉलीवुड संगीत निदेशक ललित पंडित के साथ मिलकर प्रदेश की लोक संस्कृति पर काम कर उसे आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक संगीत प्रतियोगिता के लिए 8 नवंबर को कांगड़ा में उन्हें ललित पंडित के साथ निर्णायक मंडल में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed