{"_id":"f19958d8e94888df9d6885d721f57aa6","slug":"no-staff-at-phc-badoh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ोह पीएचसी में तैनात किया जाए पूरा स्टाफ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
बड़ोह पीएचसी में तैनात किया जाए पूरा स्टाफ
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
Updated Wed, 20 Jan 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंगर क्षेत्र की दनोआ पंचायत की प्रधान रीता देवी ने स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह और स्थानीय विधायक एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ोह में पूरा स्टाफ की तैनाती की मांग उठाई है। साथ ही चिकित्सक आवास की दशा में शीघ्र सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित प्रधान ने चेताया कि यदि 15 फरवरी से पहले उनकी मांग पर गौर नहीं किया गया तो स्थानीय लोगों के सहयोग से आगामी रणनीति तैयार होगी। प्रधान रीता देवी ने बताया कि लगभग 10 पंचायतों को स्वास्थ्य सेवाएं देने बाले स्वास्थ्य केंद्र में न तो पूरा स्टाफ है और न ही इमारत की दशा बेहतर है।
विज्ञापन
इसलिए मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नगरोटा बगवां या फिर टांडा मेडिकल कॉलेज जाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं देना अति आवश्यक है। क्योंकि चंगर क्षेत्र के दूर दराज के गांवों से रात्रि को आपात सेवाओं के लिए दूर-दराज जाना मुश्किल है।
विज्ञापन