फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   no staff at phc badoh.

बड़ोह पीएचसी में तैनात किया जाए पूरा स्टाफ

Wed, 20 Jan 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Updated Wed, 20 Jan 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
no staff at phc badoh.

चंगर क्षेत्र की दनोआ पंचायत की प्रधान रीता देवी ने स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह और  स्थानीय विधायक एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ोह में पूरा स्टाफ की तैनाती की मांग उठाई है। साथ ही चिकित्सक आवास की दशा में  शीघ्र सुधार करने की मांग की है।

विज्ञापन


नवनिर्वाचित प्रधान ने चेताया कि यदि 15 फरवरी से पहले उनकी मांग पर गौर नहीं किया गया तो स्थानीय लोगों के सहयोग से आगामी रणनीति तैयार होगी। प्रधान रीता देवी ने बताया कि लगभग 10 पंचायतों को स्वास्थ्य सेवाएं देने बाले स्वास्थ्य केंद्र में न तो पूरा स्टाफ है और न ही इमारत की  दशा बेहतर है।
विज्ञापन


इसलिए मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नगरोटा बगवां या फिर टांडा मेडिकल कॉलेज जाने पर मजबूर होना पड़  रहा है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं देना अति आवश्यक है। क्योंकि चंगर क्षेत्र के दूर दराज के गांवों से रात्रि को आपात सेवाओं के लिए दूर-दराज जाना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed