{"_id":"2d7a89ca276e5743c9564015ef915d9b","slug":"nepali-keif-smuggler-active-after-earthquake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के बाद नेपाल के गांजा तस्कर सक्रिय","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
भूकंप के बाद नेपाल के गांजा तस्कर सक्रिय
फईम खान
Updated Sun, 03 May 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
नेपाल में भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने सरहदों को मिला दिया है ताकि राहत सामग्री इस देश से उस देश आसानी से पहुंचाई जा सके। बंदिशें हटते ही नेपाल के गांजा तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं। पीड़ित बनकर यह लोग भारत में किरमिचया गांजा की तस्करी कर रहे हैं। इसका खुलासा जीआरपी की खुफिया टीम ने किया है। हाल ही में ट्रेनों में चेकिंग के दौरान तस्करों को दबोचा गया। इनसे 46 किलो गांजा बरामद किया है। बिहार और बंगाल के होने के कारण इन पर कोई शक भी नहीं करता।
तस्करी का इनपुट जीआरपी की खुफिया टीम को हर रोज मिल रहा है। ट्रेनों में जीआरपी की चेकिंग के कारण यह शातिर अब बसों से तस्करी कर रहे हैं। इसके लिए संबंधित सभी सुरक्षा एजेंसियों को सचेत कर दिया गया है। गांजे की सप्लाई दिल्ली, मुंबई और पंजाब में की जा रही है।
गैंग में शामिल हैं महिलाएं
तस्करों की टीम में महिलाएं भी शामिल हैं। इनका बड़ा नेटवर्क काठमांडू, गोरखपुर, बिहार और दिल्ली में सक्रिय हैं। 28 अप्रैल को इटावा में बिहार के तीन लोगों को पकड़ा गया, जो नेपाल से गांजा की तस्करी करते थे। एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन
नेपाली गांजे की खासियत
भारत में पत्तियों वाला गांजा होता है। जिसे सुखाकर चूरा बनाया जाता है। नेपाल में होने वाला किरमिचिया गांजा महंगा होता है। यह पत्ती नहीं, एक कली से बनता है। इससे चरस, हेरोइन और स्मैक्स भी बन जाती है।
जीआरपी ने शुरू की चेकिंग
जीआरपी तीन शिफ्ट में चेकिंग करा रही है। इसके लिए 11 इंस्पेक्टर, 20 सब इंस्पेक्टर, छह हेड कांस्टेबल और 130 सिपाहियों को लगाया है। स्क्वाएड टीम अपना अलग काम कर रही हैं।
वर्जन:
हमें नेपाल से गांजा तस्करी का इनपुट मिल रहा है। इटावा में बड़ी कार्रवाई भी की है। ट्रेनों में चेकिंग शुरू कर दी है, अब यह शातिर लोग बसों से इस काम को अंजाम दे रहे हैं। मुख्यालय स्तर पर भी अवगत करा दिया है।
- गोपेश नाथ खन्ना, एसपी, जीआरपी