{"_id":"653b956e99c0b5c0e6563812a6c7bd9f","slug":"naib-tehsildar-and-zeo-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार और जेडईओ सस्पेंड किए","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
नायब तहसीलदार और जेडईओ सस्पेंड किए
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Thu, 03 Dec 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर अतिरिक्त जिला उपायुक्त ने पंचैरी के जोनल शिक्षा अधिकारी (जेडईओ) और नायब तहसीलदार को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
दो दिन पहले मारे गए छापे के बाद दोनों अधिकारियों को बुधवार को तत्काल प्रभाव से सस्पेेंड करने के आदेश दिए। उपायुक्त अंग्रेज सिंह राणा ने औचक दौरे के दौरान पाया कि नायब तहसीलदार पंचैरी आरिफ मोहम्मद टाक बिना इजाजत के ड्यूटी से गैरहाजिर था।
विज्ञापन
उसने छुट्टी के लिए कोई आवेदन भी नहीं दिया था। इतना ही नहीं बिना अनुमति के स्टेशन भी छोड़ दिया। टाक के खिलाफ स्थानीय लोगों ने पहले भी कई शिकायतें की थी। स्थानीय लोग उनके दुर्व्यवहार से तंग आकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
कई प्रदर्शनों और शिकायत मिलने के बाद उपायुक्त ने मौके पर जांच की, जिसमें वह गैरहाजिर मिले। इसलिए जेडईओ हंस राज को भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। उसे तहसीलदार पंचैरी के कार्यालय में अटैच कर दिया गया। दूसरी तरफ जेडईओ पर आरोप है कि उसने अपने अधिकारों का दुरुपयोग भी किया है।
सरकार द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों के बाद भी उस पर अमल नहीं किया। एसडीएम चिनैनी को इन दोनों मामलों की जांच करने के आदेश दिए गए हैं। हायर सेकेंडरी स्कूल पंचैरी के प्रिंसिपल को जेडईओ और लांदर के नायब तहसीलदार को अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है।
दोनाों अधिकारी जेडईओ और नियाबत आफिस के रोजमर्रा के कार्यों को देखेंगे। उन्होंने इन अधिकारियों को कहा कि वह ईमानदारी और निष्ठा से अपनी ड्यूटी निभाएं।