फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   nagar parishad election of palampur.

नगर परिषद पालमपुर में महिला अध्यक्ष के लिए लॉबिंग तेज

Tue, 12 Jan 2016 11:35 PM IST
विनोद राणा/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विनोद राणा/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Tue, 12 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
nagar parishad election of palampur.

पालमपुर नगर परिषद चुनाव होने के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए लॉबिंग शुरू हो गई है। अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। नगर परिषद चुनाव में चार महिलाएं और तीन पुरुष पार्षद बने हैं। वार्ड नंबर छह को छोड़ दें तो अन्य सभी वार्ड में कांग्रेस के प्रत्याशी जीते हैं। लिहाजा, जीती हुई सभी महिलाएं कांग्रेस की हैं।

विज्ञापन


अब अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कौन महिला बैठेगी, इसके लिए सियासी गोटियां फिट होना शुरू हो गई हैं। हालांकि, उपाध्यक्ष पद पर ठाकुर बलवंत सिंह का नाम तय माना जा रहा है। लेकिन, कांग्रेस के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती महिला अध्यक्ष पद को लेकर है। नगर परिषद में सुमन तीसरी बार और रीता जम्वाल दूसरी बार पार्षद का चुनाव जीती हैं, जबकि वार्ड चार से राधा सूद और सात से बलजीत कौर पहली बार पार्षद बनी हैं।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए राधा सूद का नाम तेजी से सामने आने लगा है। अंदरखाते इसकी कवायद शुरू हो गई है। लेकिन, तीसरी बार जीत हासिल कर सुमन तो दूसरी बार जीती रीटा जम्वाल राधा सूद के लिए वरिष्ठता के लिहाज में सबसे बड़ी बाधा है। इससे कयास लगने शुरू हो गए हैं कि पालमपुर नगर परिषद का अध्यक्ष सहमति से नहीं बना तो काफी खींचतान हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुख्ता सूत्र बताते हैं कि सुमन और रीता जम्वाल ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी जता दी है। यहां तक की एक युवा कांग्रेस नेता ने तो साफ चेता दिया है कि पुराने चेहरों में से ही अध्यक्ष होगा। बड़ी बात यह भी है कि कांग्रेस के जीते गए सभी पार्षद विस अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल के करीबी हैं। लिहाजा, अध्यक्ष पद के नाम पर अंतिम मुहर लगाने को विस अध्यक्ष को अब अहम भूमिका निभानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed