{"_id":"65d0d6bf46aa19dbee0a42e7","slug":"mp-weather-update-today-imd-forecast-chindwada-rewa-jabalpur-bhopal-indore-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Update: प्रदेश में कहीं बारिश और ओलावृष्टि तो कहीं गर्मी से परेशान हुए लोग, फिर बदलेगा मौसम","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
MP Weather Update: प्रदेश में कहीं बारिश और ओलावृष्टि तो कहीं गर्मी से परेशान हुए लोग, फिर बदलेगा मौसम
Sat, 17 Feb 2024 09:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 17 Feb 2024 09:46 PM IST
सार
MP Weather Forecast Today मौसम विभाग के अनुसार 17 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से फिर से मौसम में बदलाव आएगा। कई जिलों में इसका बहुत अधिक प्रभाव भी दिख सकता है।
विज्ञापन
Weather Report
- फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में अचानक बढ़ी गर्मी से लोग परेशान हैं। फरवरी के तीसरे सप्ताह में ही ठंड गायब हो गई है। दिन और रात का तापमान दोनों ही लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में ही तीन डिग्री का उछाल आया है। शनिवार को दिन का तापमान 32.6 (+3) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो फरवरी का सबसे ज्यादा तापमान आया है।
वहीं गुरुवार को दिन का तापमान 28.2 (-1) डिग्री सेल्सियस था जो आज से चार डिग्री कम था। शुक्रवार को यह बढ़कर 29.7 (सामान्य) डिग्री सेल्सियस हो गया। लोगों को इस दौरान दिनभर गर्मी लगती रही। इससे पहले चार फरवरी को दिन का तापमान 30.7 (+2) रिकॉर्ड किया गया था। रात का तापमान भी एक हफ्ते से लगातार ही बढ़ रहा है। शुक्रवार रात एक डिग्री का इजाफा हुआ और 16.2 (+4) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार सुबह हल्की ठंड थी और मौसम फिर गर्म हो गया। इसके बाद दिनभर गर्मी का अहसास होता रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर 20-21 फरवरी के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में दिखाई देगा। हालांकि इंदौर और उसके आसपास बारिश के आसार नहीं है। वर्तमान में उत्तरी कर्नाटक से लेकर दक्षिणी विदर्भ से मध्य छत्तीसगढ़ तक ट्रफ लाइन माध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर विस्तृत है, जिसके कारण मध्य-दक्षिण मध्य प्रदेश में अभी भी नमी आ रही है। वहीं 17 फरवरी 2024 से पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
घना कोहरा भी छाया
प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान नर्मदापुरम और जबलपुर संभागों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।
पन्ना, सतना और रीवा में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर कलां, छतरपुर, दमोह, कटनी, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया और जबलपुर में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। न्यूनतम दृश्यता सुबह के समय सतना और रीवा में 50 मीटर थी। जबलपुर हवाई अड्डे, दमोह और सीधी में 500 मीटर और ग्वालियर व खजुराहो हवाई अड्डे पर 800 मीटर दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.8 °C पाला KVK (बालाघाट) में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.3°C पिपरसमा KVK (शिवपुरी) में दर्ज किया गया।
बदलता रहा तापमान
न्यूनतम तापमान ग्वालियर, रीवा और शहडोल संभागों के जिलों में काफी गिरे एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से कम रहे। उज्जैन, रीवा और जबलपुर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे। नर्मदापुरम और शहडोल संभागों के जिलों में काफी अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।
चेतावनी जारी
चंबल संभाग के जिलों में, ग्वालियर, सतना, रीवा, सतना, अनूपपुर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है। यहां पर कल हल्के से मध्यम कोहरा हो सकता है और सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी और जबलपुर में बारिश होने के साथ बिजली गिर सकती है।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े (मि.मी. में)
सौसर: 46.5, मोहखेड़: 6.4, बिछुआ: 5.4, चांद: 5.0, छिंदवाड़ा: 3.6, पांढुर्ना: 3.0।
ओलावृष्टि के प्रमुख आंकड़े
जिला (तहसीलवार) बैतूल (बारव्ही, गोडीगोला, रेड्वा), छिंदवाड़ा (मोहखेड़, परासिया, पाण्डुर्णा)।