फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Cheating worth lakhs in the name of gold polishing in Katni, Police is examining CCTV footage.

MP News: कटनी में सोना चमकाने के नाम पर हुई लाखों की ठगी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

Thu, 14 Sep 2023 08:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 14 Sep 2023 08:53 PM IST
सार

दमोह में सोना चमकाने वाला गिरोह फिर सक्रिय हुआ है। गुरुवार को बुजुर्ग महिला के साथ लाखों की ठगी हो गई। दो लोग बर्तन साफ करने के नाम पर घर में घुसे। बातों-बातों में उन्होंने सोने की चैन और कंगन की चमक बढ़ाने के नाम पर उतरवा लिए और लेकर रफूचक्कर हो गए।  

विज्ञापन
MP News: Cheating worth lakhs in the name of gold polishing in Katni, Police is examining CCTV footage.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक बार फिर सोने की चमक लाने की आड़ में ठगी का मामला सामने आया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के शेर चौक इलाके का बताया गया, जहां बुजुर्ग महिला से लाखों का सोना लेकर आरोपी चंपत हो गए। 
विज्ञापन


घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंची बुजुर्ग महिला संतोष रानी डेंगरे ने बताया कि वो जब घर पर अकेली थी, तभी दो लोग बर्तन साफ करने के नाम पर घर में घुसे। बातों-बातों में उन्होंने मेरे गले की सोने की चैन और कंगन की चमक बढ़ाने के नाम पर उतरवा लिए, लेकिन जैसे ही घर के और लोग आए, मौका मिलते ही जेवरात के साथ रफू-चक्कर हो गए। इनकी तलाश के लिए परिजनों के साथ आस-पास तलाश भी की गई, लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके बाद कोतवाली में शिकायत लेकर आए हैं। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलते ही मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर दिया है। पुलिस टीम आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। अज्ञात आरोपी का पता लगाते हुए उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed