{"_id":"6537b352ada990d0f1091f33","slug":"mp-election-2023-case-registered-against-minister-govind-singh-rajput-for-violation-of-code-of-conduct-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज, 25 लाख देने की कही थी बात","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
MP Election 2023: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज, 25 लाख देने की कही थी बात
Tue, 24 Oct 2023 05:37 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 24 Oct 2023 05:37 PM IST
सार
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर आचार संहिता का मामला दर्ज कर लिया गया है। एक वीडियो सामने आने के बाद शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर ये कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
गोविंद सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
विस्तार
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर आचार संहिता का मामला दर्ज कर लिया गया है। एक वीडियो सामने आने के बाद शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर ये कार्रवाई की गई है।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू है। प्रशासन आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कर रहा है। आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत मिलने के बाद सागर की सुरखी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के ऊपर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। मंत्री गोविंद के खिलाफ एक वीडियो सामने आने के बाद शिकायत दर्ज कराई हैं।
बता दें कि गोविंद सिंह राजपूत सुरखी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी है, और गांव-गांव में उनका जनसंपर्क चल रहा है। जनसंपर्क के दौरान सुरखी विधानसभा के हिरनखेड़ा गांव में लोगों को भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि आप अपना वोट खराब ना करें और मुझे वोट दें। हमने घोषणा भी की है कि जो पोलिंग सबसे ज्यादा वोट से जीतेगी, उसे 25 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत का वीडियो वायरल होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी को ईमेल से शिकायत की गई और व्हाट्सएप पर वीडियो दिया गया। इसमें जांच के बाद आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।