{"_id":"0c4f7ae06420a790f3f764cfe7497fad","slug":"monica-pathania-top-in-m-ed-geology-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में एमएड टॉपर बनी हिमाचल की बेटी","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
पंजाब में एमएड टॉपर बनी हिमाचल की बेटी
ब्यूरो/ अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
Updated Wed, 10 Sep 2014 10:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की बेटी ने पंजाब में टॉप में किया है। एमएड (जियोलॉजी) में जवाली की चलवाड़ा पंचायत की मोनिका पठानिया ने लोहा मनवाया है।
विज्ञापन
मोनिका पठानिया गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी पंजाब से एमएड जियोलॉजी की टॉपर बनीं हैं। एमएससी में मोनिका गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। सफलता का श्रेय अभिभावकों को दिया है।
मोनिका पठानिया के पिता विशंभर सिंह पठानिया सेना से कैप्टन सेवानिवृत्त हैं और माता शीला पठानिया गृहिणी हैं। मोनिका ने 700 में से 592 अंक (85 प्रतिशत) लेकर नाम चमकाया। इनकी प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान से हुई।
विज्ञापन
दसवीं की परीक्षा डीएवी रैहन से प्रथम श्रेणी में पास की, जमा एक तथा जमा दो पढ़ाई पठानकोट से की है। इसके बाद गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। मोनिका पठानिया ने कहा कि वह शिक्षक बनना चाहती है।
विज्ञापन