{"_id":"1e0ba574950ff98e6be6259a5d07d8e3","slug":"meet-to-hacking-expert-ankit-fadia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलिए, हैकिंग एक्सपर्ट अंकित फड़िया से","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
मिलिए, हैकिंग एक्सपर्ट अंकित फड़िया से
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 09 Aug 2014 02:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपरिचित व्यक्ति के फोन आने पर ट्रू कॉलर आपको उसका नाम तो बता देता है, लेकिन वहीं ट्रू कॉलर आपके संपर्क को भी लीक करता है। ट्रू कॉलर के बारे में यह जरूरी जानकारी हैकिंग एक्सपर्ट अंकित फड़िया ने दी।
विज्ञापन
अंकित शुक्रवार को इंडस्ट्रियल एरिया के एक मॉल में अपनी 16वीं किताब फिफ्टी वेज टू इंप्रूव योर प्रोफेशनल लाइफ के विमोचन के लिए आए थे।
अंकित ने बताया कि यह किताब उन लोगों के लिए है जो इंटरनेट के माध्यम से अपनी प्रोफेशनल जिंदगी को आसान बना सकते है। किताब में 50 ऐसी एप्स के बारे में बताया गया है, जिससे व्यापार और नौकरी में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
एप जो जिंदगी बनाए आसान
अंकित ने कहा कि हाल ही में उन्हें एक मीटिंग के सिलसिले में किसी खास व्यक्ति से मिलना था, लेकिन उन्हें उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि ऐसे में उन्होंने मोबाइल में रिफ्रेश नाम की एप में उस व्यक्ति का नाम टाइप किया तो उन्हें उनसे संबंधित तमाम जानकारी कुछ ही क्षणों में मिल गईं। उन्होंने कहा कि उसी दौरान उन्हें लगा कि यह तमाम एप्स बहुत मददगार है और इसपर एक किताब लिखी जानी चाहिए।
विज्ञापन
शो ऑफ से बचे सोशल मीडिया पर
अंकित ने कहा कि आजकल चोर भी इंटरनेट की मदद लेने लग गए हैं, वह आजकल लोगों को सोशल साइट पर भी फॉलो करते हैं। उन्होंने बताया कि अकसर लोग फेसबुक पर लिखते हैं कि वह घर से दूर कहीं घूमने जा रहे हैं, इससे चोर सतर्क हो जाते हैं और वह घर पर चोरी भी कर सकते हैं। अंकित द्वारा लिखी इस किताब का मूल्य 250 रुपये है और इसे पेंग्विन इंडिया ने प्रकाशित किया है।