{"_id":"46014caaa64255004f47e392e4da756f","slug":"many-rural-sick-from-eating-contaminated-meat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित मांस खाने से कई ग्रामीण बीमार ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
दूषित मांस खाने से कई ग्रामीण बीमार
ब्यूरो/चंपावत
Updated Thu, 02 Apr 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगनौला गांव में बुधवार रात को कई लोगों ने संक्रमित मांस का सेवन कर लिया, जिससे वह बीमार हो गए, जिन्हें उपचार के लिए रात में ही लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। जय प्रकाश, ममता, गुड्डी, बसंत राम, आनंद, जयंती देवी, बसंती, राजेंद्र राम, विक्रम, दीपा देवी आदि का कहना था कि उन्हें मांस खाने के कुछ समय बाद पेट में दर्द और उल्टियां होने लगीं। देखते ही देखते उनकी स्थिति गंभीर होने लगी।
विज्ञापन
आशा कोआर्डिनेटर निर्मला पुनेठा ने अस्पताल में इस हादसे की जानकारी दी। रात करीब 11 बजे सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के यूनिट हेड डा. रवि सिन्हा, डा. कमलाकांत, डा. रवि सैनी ने रात में प्रभावितों का उपचार किया। बृहस्पतिवार को उनके स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डा. सिन्हा का कहना है कि विषाक्त भोजन खाने से सभी का स्वास्थ्य बिगड़ गया था। अब सभी खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन