फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   madav rao sinidiya award to rishi dhawan

क्रिकेटर ऋषि धवन को माधव राव सिंधिया अवार्ड

Wed, 19 Nov 2014 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 19 Nov 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
madav rao sinidiya award to rishi dhawan

हिमाचल क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषि धवन को माधवराव सिंधिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है। धवन को यह अवार्ड 2013-14 में रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने के लिए दिया गया है। वह वर्तमान में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हैं।

विज्ञापन


एचपीसीए के प्रेस सचिव मोहित सूद ने बताया कि ऋषि धवन ने आठ क्रिकेट मैचों में 49 विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाया। धवन को ट्रॉफी और ढाई लाख रुपये का चेक शुक्रवार को बीसीसीआई के सम्मान समारोह में दिया जाएगा।
विज्ञापन


ऋषि धवन ने कहा कि बीसीसीआई से अवार्ड मिलना बड़ी बात है। यह सम्मान एचपीसीए, मित्रों और टीम के सहयोगियों की शुभकामनाओं से मिला है। धवन ने एचपीसीए को सहयोग के लिए धन्यवाद कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में विश्व स्तरीय सुविधाएं

madav rao sinidiya award to rishi dhawan

उन्होंने कहा कि हिमाचल में क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं मौजूद हैं। एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने अवार्ड मिलने पर ऋषि धवन को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि एचपीसीए और प्रदेश के लिए यह गर्व और सम्मान का पल है।

ऋषि ने अपनी क्षमता को फिर से साबित किया है। विश्वास है कि एचपीसीए के और खिलाड़ी भी ऋषि धवन से प्रेरणा लेकर और अवार्ड जीतकर लाएंगे।

बीसीसीआई ऋषि धवन के साथ भुवनेश्वर, परवेज रसूल, आर विनय कुमार, केदार जाधव, राहुल त्रिपाठी, बी अनिरुद्ध, शुभम गिल, स्मृति मंधाना, दिलीप वेंगसरकर आदि खिलाड़ियों को भी सम्मानित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed