फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Mad dogs bothering people panic

पागल कुत्तों के आतंक से लोग परेशान

Thu, 12 Mar 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/चंपावत
ब्यूरो/चंपावत Updated Thu, 12 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Mad dogs bothering people panic

पाटी में पागल कुत्तों के आतंक के चलते यहां लोगों का जीना मुश्किल बना हुआ है। बच्चों को स्कूल जाते तथा आते समय अभिभावक हाथों में डंडे लेकर चलने को मजबूर हैं। ग्राम प्रधान छत्र सिंह बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक जोशी, सुरेंद्र लडवाल, पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष तेज सिंह बिष्ट आदि ने पागल कुत्तों से निजात दिलाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। इस संबंध में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में शिष्टमंडल एसडीएम अशोक जोशी से भी मिला।

विज्ञापन


 एसडीएम की पहल पर सीएमओ डा. प्रवीण कुमार ने पाटी के लिए अलग से एंटी रैबीज के टीकों की व्यवस्था कर दी है। सीएमओ के अनुसार जिले में एंटी रैबीज के टीकों का सीमित स्टाक है। पागल कुत्ते के काटने पर पहले कुत्ते पर नजर रखी जाए कि वह मरा तो नहीं है। यदि कुत्ते की हालत सामान्य है तो उसमें एंटी रैबीज का टीका लगाना आवश्यक नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed