{"_id":"74ca92a151a176e294aa10b58b61e33b","slug":"let-us-cross-the-sailor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमें उतारो पार मल्लाह...","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
हमें उतारो पार मल्लाह...
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 04 Mar 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
मौसम के उतारचढ़ाव के बीच होली की धूम मची। राजबूंगा, खर्ककार्की सहित कई जगह होली का दिलकश नजारा पेश हुआ। हमें उतारो पार मल्लाह, हम से उतराई ले लीजो होली गीत से कार्यक्रम का आगाज हुआ। चंद राजाओं से जुड़े राजबूंगा में तल्लीहाट और मल्लीहाट की होल्यारों ने शानदार गीत पेश किए।
विज्ञापन
वो टलने की नाहीं, जो जो विधि लिखि ब्रह्मा, मत पकड़ो चीर असुर मेरो मत पकड़ो हो, ओ मेरे हनुमंत वीर, राम लखन सिय कैसे आदि होली गीत हुए। विनोद वर्मा, अशोक वर्मा, विकास सासह, रोहित बिष्ट, सूरज प्रहरी, प्रदीप वर्मा, सुरेश साह, रवींद्र तड़ागी, प्रदीप बोरा, नवीन वर्मा, राकेश बिष्ट, शंकर वर्मा, मुन्ना साह आदि होल्यारों ने होली गीत के रंग बरसाए।
विज्ञापन
तल्लीहाट में महिलाओं ने मेरो रंगीलो देवर घर आ रोछो, मेरो रंगीलो देवर घर आ रोछो आदि होली गीत पेश किए। नेहा वर्मा, चंद्रकला, आशा खर्कवाल, दीपा, सोनाक्षी, हरिप्रिया होली गानों वालों में शामिल थे। खर्ककार्की में नवीन कार्की, अर्जुन सिंह, भरत, सुनील कार्की, भुवन सिंह, अमरनाथ सक्टा, लोकेश पांडेय, हरीश चंद्र, सुरेश सिह, अशोक कार्की आदि ने होली गायन किया।
विज्ञापन