{"_id":"59e255384f1c1b86698b5d60","slug":"legislators-not-found-drugs-in-phc","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक को पीएचसी में नहीं मिलीं दवाएं ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
विधायक को पीएचसी में नहीं मिलीं दवाएं
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
पीएचसी का निरीक्षण करते सदर विधायक रमेश दिवाकर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर विधायक रमेश दिवाकर ने शनिवार को पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल के गेट पर दवाओं के रैपर जलाए जाने पर नाराजगी जताई। अस्पताल में दवाएं न होने पर सीएमओ को दवाएं भिजवाने के लिए फोन किया। वहीं, मरीजोें से बात की और जल्द महिला डाक्टर की नियुक्ति कराने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सदर विधायक रमेश दिवाकर पीएचसी पहुंच गए। विधायक ने बताया कि उन्हें पीएचसी के कर्मचारियों द्वारा धनउगाही की भी सूचना मिली है। इस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि अस्पताल में दवाएं नहीं हैं तो वह बाहर लेने को कहते हैं इसलिए आरोप लग रहे हैं। इस पर विधायक ने सीएमओ से बात कर जल्द अस्पताल में दवाएं भिजवाने की बात कही।
विधायक को बाउंड्री के पास कुछ दवाओं के जले हुए रैपर पड़े मिले। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। स्वास्थ्यकर्मी कुलदीप ने बताया कि वो रैपर एंटी टीबी के है। जिसमें खाली रैपर वापस लेने और अस्पताल में ही नष्ट करने का प्रावधान है। विधायक ने कहा कि अस्पताल के गेट पर रैपल नहीं जलाए जाएंगे। अस्पताल में सात साल से बने पड़े महिला वार्ड को शुरू कराए जाने के संबंध में विधायक ने जल्द महिला डाक्टर की नियुक्ति कराकर शुरू कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन