फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   khajrana ganesh mandir indore laddu sweets rate

महंगे हो गए खजराना गणेश मंदिर के लड्डू, भोजनशाला का सदस्यता शुल्क भी बढ़ा

Sat, 18 Feb 2023 05:37 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 18 Feb 2023 05:37 PM IST
सार

खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में लिए गए कई निर्णय पुलिस चौकी के लिए सिक्योरिटी हट भी बनाई जाएगी
 

विज्ञापन
khajrana ganesh mandir indore laddu sweets rate
लड्डू - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

दुनियाभर में लोकप्रिय इंदौर के खजराना गणेश मंदिर के लड्डू बेहद खास होते हैं। यहां पर कई वैरायटी के लड्डू मिलते हैं। इनमें देशी घी के बूंदी वाले लड्डू, गुड़ तिल्ली के मोदक, मूंग दाल के लड्डू समेत कई तरह की वैयारटी मिलती है। इन सभी के रेट क्वालिटी के हिसाब से अलग अलग होते हैं। इनके साथ प्रसाद के लिए लिए जाने वाले लड्डू भी होते हैं जिनके रेट प्रबंध समित तय करती है। इस बार समिति की बैठक में इन लड्डुओं के रेट बढ़ा दिए गए हैं। 
विज्ञापन


 गत दिनों खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में हुआ। मंदिर के प्रबंधक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि अब खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति द्वारा परिसर में बिक्री किए जाने वाले प्रसाद के लड्डू 280 रुपए प्रति किलो की जगह पर 300 प्रति किलो मिलेंगे। समिति में लिए गए निर्णय के अनुसार अब भोजन शाला में एक दिन का भोजन कराने के लिए भक्तों को 2500 रु की जगह 3500 रुपए देने होंगे। वहीं भोजन शाला में आजीवन सदस्य बनने के लिए 35,000 की जगह पर अब 51,000 देने होंगे। प्रबंध समिति की बैठक में मंदिर परिसर के अन्य कई विकास कार्यों की स्वीकृति भी दी गई। शुक्ला ने बताया मंदिर परिसर में कालका मंदिर की तरफ प्रवेश द्वार पर प्रबंध समिति द्वारा पुलिस चौकी के लिए सिक्योरिटी हट भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed