फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   It was a privilege to identify India as a powerful country: UP Vis president

भारत की पहचान शक्तिशाली देश के रूप में बनी ये सौभाग्य की बात: यूपी विस अध्यक्ष

Tue, 11 Feb 2020 05:10 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 11 Feb 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
It was a privilege to identify India as a powerful country: UP Vis president
बीएचयू में पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित व अन्य - फोटो : अमर उजाला।

वैश्विक स्तर पर जिस तरह की चुनौतियां है उसका सामना करने के लिए दीनदयाल के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा लोगों को प्रेरित करते रहे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दीनदयाल के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं। यही कारण है कि भारत की पहचान शक्तिशाली देश के रूप में बनी है। उक्त बातें बीएचयू में दीनदयाल उपाध्याय पीठ की ओर से आयोजित दो दिवसीय विशेष व्याख्यान में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहीं।

विज्ञापन

पंडित दीनदयाल के विचारों की प्रासंगिकता पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि साहित्य, शिक्षा, राजनीति सभी क्षेत्र में अगर आगे बढ़ना है तो दीनदयाल के विचार को प्रेरणा के रूप में अपनाना होगा। दुनिया में आर्थिक दृष्टि से अराजकता, आतंकवाद जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए दीनदयाल के विचारों को बल देना होगा। इस दौरान बीएचयू के रेक्टर प्रो.वीके शुक्ला, प्रो.आरपी पाठक, प्रो.श्याम कार्तिक मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed