फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore press club basant panchami event

Indore News: इंदौर प्रेस क्लब के वसंतोत्सव में शामिल हुए धर्मगुरु, समाजसेवी और प्रशासनिक अधिकारी

Thu, 15 Feb 2024 11:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 15 Feb 2024 11:06 PM IST
सार

इंदौर में ये आयोजन प्रतिवर्ष होता है। इस वर्ष भी शहर के प्रबुद्धजन की मौजूदगी में पूजन एवं हवन हुआ। साथ ही विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना हुई। 
 

विज्ञापन
indore press club basant panchami event
प्रेस क्लब में वसंत पंचमी का आयोजन। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

वसंत पंचमी के अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी वसंतोत्सव मनाया गया। प्रेस क्लब परिसर में स्थित मंदिर में विराजमान मां सरस्वती का विधि-विधान से पूजन एवं हवन का आयोजन हुआ और परिसर वासंती रंग में सजाया गया। उत्सव में धर्मगुरु, वरिष्ठ पत्रकार, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी और वरिष्ठ नेतागण शामिल हुए।
विज्ञापन


कलमकारों का खास आयोजन
इंदौर प्रेस क्लब में नियमित दर्शन के लिए काफी लोग इस मंदिर में आते हैं। वसंत पंचमी पर खास रौनक प्रेस क्लब परिसर और मंदिर में रहती है। वसंतोत्सव में आशीर्वाद देने गोंदवले धाम के अधिष्ठाता श्रीराम कोकजे गुरुजी, नाना महाराज संस्था के बाबा साहेब तराणेकर, गजासीन शनिधाम के अधिष्ठाता दादू महाराज, इस्कान मंदिर के महामना दास, संतश्री अमृतफले गुरुजी और ब्रह्मकुमारी संस्थान की उषा दीदी और आस्था दीदी आशीर्वाददाता के रूप में पधारे। 
विज्ञापन


इनके अलावा पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, पूर्व महापौर डॉ. उमा शशि शर्मा, कुलपति डॉ. रेणु जैन, वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकुमार अष्ठाना, पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता, आईजी इंदौर जोन अनुराग, निगमायुक्त हर्षिका सिंह, अपर पुलिस आयुक्त मनोज श्रीवास्तव, अपर पुलिस आयुक्त यातायात मनीष अग्रवाल, एएसपी सीमा अलावा, मनीषा सोनी पाठक, अंजना तिवारी, संयुक्त आयुक्त जनसंपर्क आरआर पटेल, पूर्व विधायक गोपी नेमा, वरिष्ठ नेता पं कृपाशंकर शुक्ल, एमआईसी सदस्य राजेश उदावत, निरंजनसिंह चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय चोरडिया,भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा, सह प्रवक्ता दीपक जैन टीनू, संभागीय मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी, अभ्यास मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता, शिवाजी मोहिते, मालवा चैम्बर ऑफ कामर्स के अजीतसिंह नारंग, मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति के प्रधानमंत्री अरविंद जवलेकर, हिंदी परिवार के अध्यक्ष हरेराम वाजपेयी, साहित्यकार डॉ. पद्मा सिंह, ख्यात शास्त्रीय गायिका शोभा चौधरी, स्वदेशी जागरण मंच की महिला विंग की सह प्रमुख अलका सैनी, स्टेट बार कौंसिल के सदस्य जय हार्डिया, कुलसचिव अजय वर्मा, समाजसेवी हरीश विजयवर्गीय विशेष रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश चौकसे, गिरधर नागर, अमन बजाज, विनय बाकलीवाल, शिक्षाविद अवधेश दवे, ख्यात कवि प्रो. राजीव शर्मा, इंदौर लेखिका संघ की सचिव मणिमाला शर्मा, महेश्वरी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव झालानी, उद्योगपति अजय शिवानी, अमित चावला, डॉ. जितेंद्र सांखला, अफसर पटेल, जोहर मानपुरवाला, अमित चौरसिया, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग की प्रमुख डॉ. सोनाली सिंह, प्रो, अखिलेश राव, प्रो. विपुल पटेल, सेज युनिवर्सिटी की पत्रकारिता विभाग की प्रमुख जमुना मिश्रा, समाजसेवी अभिषेक गावड़े, यशभूषण जैन, स्वाति काशीद, संस्था उड़ान की प्रमुख वैशाली शर्मा, तूलिका संस्था की प्रमुख नमिता दुबे, पुलक चेतना मंच की प्रमुख सरिता काला ने भी समारोह में भाग लिया। अतिथियों का स्वागत प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने किया। इस मौके पर वरिष्ठजनों और संतों का शाल-श्रीफल भेंट कर अभिनंदन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed