फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: New Police Commissioner Gupta said- We will provide an environment of security to the city, we wi

Indore News: नए पुलिस कमिश्नर गुप्ता ने कहा- शहर को सुरक्षा का माहौल देंगे, हम अपनी सक्षमता भी बढ़ाएंगे

Mon, 12 Feb 2024 07:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 12 Feb 2024 07:25 PM IST
सार

चार्ज लेने के बाद गुप्ता ने कहा कि इंदौर से वे भलीभांति परिचित है। अब अपनी कार्यप्रणाली और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। इंदौरवासियों को सुरक्षा का माहौल देंगे। अपनी सक्षमता बढ़ाएंगे, ताकि अपराध कम से कम हो सके।

विज्ञापन
Indore News: New Police Commissioner Gupta said- We will provide an environment of security to the city, we wi
पुलिस कमिश्नर के रूप में राकेश गुप्ता ने लिया चार्ज। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर पुलिस कमिश्नर की कुर्सी सोमवार को आईपीएस राकेश गुप्ता ने संभाली। वे पहले इंदौर ही आईजी ग्रामीण की भूमिका में थे। निर्वतमान कमिश्नर मकरंद देउस्कर बीएसएफ आईजी बने है।

विज्ञापन

चार्ज लेने के बाद गुप्ता ने कहा कि इंदौर से वे भलीभांति परिचित है। अब अपनी कार्यप्रणाली और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। इंदौरवासियों को सुरक्षा का माहौल देंगे। अपनी सक्षमता बढ़ाएंगे, ताकि अपराध कम से कम हो सके। नाइट कल्चर को लेकर उन्होंने कहा कि इस कल्चर के सभी पहलुअेां को देखा जाएगा। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन

ड्रग के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस से बेहतर काम कर रही है। ड्रग माफिया के खिलाफ हम लगातार एक्शन लेंगे। ट्रैैफिक के मुद्दे पर कहा कि ट्रैफिक सुधार की दिशा में लगातार प्रयास हो रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक को हम चुनौती के रुप में ले रहे है। कुछ मार्गों पर ट्रैफिक सुधार के लिए नए प्रयोग भी किए गए है।जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों के सुझाव और तालमेल के साथ ट्रैफिक सुधार को एक अभियान के रुप में हम लेंगे।


गुप्ता ने कहा कि जनता के लिए पुलिस मददगार बनेगी और अपराधियों के मन में डर की वजह बनेगी। अपराधों का पता लगाने के लिए अाधुनिक तरीके अौर जनता के सूचना तंत्र को हम बेहतर बनाएंगे। गुप्ता ने चार्ज लेने के बाद इंदौर के पुलिस अफसरों की बैठक भी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed