फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Committee arrived to see the fire safety of bullion, chairman said - bullion on the heap of gunpo

Indore News: सराफा की फायर सेफ्टी देखने पहुंची समिति, अध्यक्ष बोले- बारूद के ढेर पर सराफा

Fri, 16 Feb 2024 11:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 16 Feb 2024 11:24 PM IST
सार

समिति अध्यक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा कि सराफा में पहले दुकानदार व्यजंन घरों में तैयार करते थे और सराफा में लाकर बेचते थे, लेकिन अब पहले जैसी बात नहीं है। ज्यादातर दुकानदार चौपाटी में व्यंजन बनाते है।

विज्ञापन
Indore News: Committee arrived to see the fire safety of bullion, chairman said - bullion on the heap of gunpo
समिति सदस्य पहुंचे सराफा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर की शान सराफा चौपाटी में अग्नि सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब खोजने मेयर द्वारा गठित नगर नगम की समिति शुक्रवार रात सराफा चौपाटी पहुंची। समिति सदस्यों ने पाया कि चौपाटी में सिलेंडरों का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। भीड़ ज्यादा होती है और घटना होने पर भगदड़ जैसी स्थिति निर्मित हो सकती है।

विज्ञापन


समिति अध्यक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा कि सराफा अब पहले जैसा नहीं रहा। ज्यादातर लोग यहां व्यजंन सिलेंडरों पर बनाते है। परिवार भी रहते है। निर्मित परिस्थितियों के हिसाब से सराफा बारूद के ढेर पर बैठा है।

विज्ञापन

रात को समिति सदस्य राजेंद्र राठौर, निरंजन सिंह चौहान, राकेश शर्मा ने आधा किलोमीटर में फैली चौपाटी का दौरा किया। सदस्यों ने दुकानदारों से पूछा कि व्यजंन बनाते समय फायर सेफ्टी का कितना ध्यान रखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा होने की स्थिति में बचाव के क्या उपाय रखे है। सदस्यों से मिलने सराफा क्षेत्र के रहवासी भी आ गए। उन्होंने बताया कि दो माह पहले सराफा के एक मकान में आग लग चुकी है। संकरी गलियों के कारण दमकलें भी यहां नहीं पहुंच पाई थी। चौपाटीवालों ने सुरक्षा के इंतजाम नहीं कर रखे है। छोटा हादसा भी यहां बड़ा रुप ले सकता है।

कंपनी देगी 20 फरवरी तक रिपोर्ट

सराफा में अवंतिका गैस कंपनी के अफसरों ने दौरा किया। गली में गैस पाइप लाइन बिछाई जा सकती है या नहीं, इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है। 20 फरवरी तक कंपनी अपनी रिपोर्ट तैयार कर नगर निगम को सौंपेगी।

अध्यक्ष बोले-सभी विकल्पों पर विचार करेंगे

समिति अध्यक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा कि सराफा में पहले दुकानदार व्यजंन घरों में तैयार करते थे और सराफा में लाकर बेचते थे, लेकिन अब पहले जैसी बात नहीं है। ज्यादातर दुकानदार चौपाटी में व्यंजन बनाते है। पनीर टिक्का के लिए तो कोयले भी जलाए जा रहे है। चौपाटी कहा शिफ्ट हो सकती है या मौजूदा स्थान पर क्या उपाय किए जाए। इन सभी विकल्पों पर विचार किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed