{"_id":"65ccd5991bf94a6ade06f94a","slug":"indore-hinduists-caught-a-young-man-who-had-gone-home-to-meet-a-lonely-girl-and-handed-him-over-to-the-police-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: अकेली लड़की से मिलने घर गए युवक को हिंदूवादियों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले, लव जिहाद का आरोप","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
Indore: अकेली लड़की से मिलने घर गए युवक को हिंदूवादियों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले, लव जिहाद का आरोप
Wed, 14 Feb 2024 08:30 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 14 Feb 2024 08:30 PM IST
सार
बुधवार को भी वह घर में घुस आया और कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हुं। मुझसे बात किया करो। मैने इनकार किया तो आरोपी ने हाथ पकड़ लिया। और गलत काम करने की कोशिश करने लगा। इसके बाद मैने शोर मचाया तो मकान मालिक आ गए।
विज्ञापन
आरोपी इरशाद
- फोटो : amar ujala digital
विस्तार
चंदन नगर क्षेत्र में रहने वाली युवती के साथ उसके घर में बजरंग दल के एक दस्ते ने मुस्लिम युवक को पकड़ा और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले किया। उनका आरोप है कि युवक ने पहचान बढ़ाकर युवती के साथ गलत काम किए।
विज्ञापन
बुधवार को भी वह इसी इरादे से घर में घुसा था। पुलिस ने छेड़छाड़ व अन्य धारा में उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। पीडिता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता नही है।मां काम पर जाती है। आरोपी अरशद पिता सलीम अक्सर उसे अकेला पाकर घर में आ जाता था।
विज्ञापन
बुधवार को भी वह घर में घुस आया और कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हुं। मुझसे बात किया करो। मैने इनकार किया तो आरोपी ने हाथ पकड़ लिया। और गलत काम करने की कोशिश करने लगा। इसके बाद मैने शोर मचाया तो मकान मालिक आ गए।
विज्ञापन
उन्होंने बजरंग दल पदाधिकारियों को भी सूचना दी। इसके बाद बजरंग दल पदाधिकारियों ने युवक की पिटाई की और उसका मोबाइल भी जांचा। उन्हे आशंका है कि आरोपी अन्य युवतियों को लव जिहाद के लिए दोस्ती करता होगा।
पीडि़ता ने बताया कि वह युवक को पहले से जानती है, लेकिन उसके गलत इरादे देखकर मैने बातचीत बंद कर दी थी,,लेकिन वह बार-बार मिलने आता था। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जिला कोर्ट में पेश किया।