फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Had come to rob, when the lady doctor confronted her, the miscreants ran away.

Indore: लूट के लिए आए थे, महिला डाक्टर ने साहस से सामना किया तो भागे बदमाश

Thu, 15 Feb 2024 08:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 15 Feb 2024 08:13 PM IST
सार

लूटने आए बदमाशों को भागना पड़ा, हालांकि बदमाश आधी चेन ही ले जा सके। महिला बदमाशों की बाइक का नंबर नोट नहीं कर सकी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
 

विज्ञापन
Indore: Had come to rob, when the lady doctor confronted her, the miscreants ran away.
महिला डाक्टर से लूट - फोटो : social media

विस्तार

शहर में लूट की घटनाएं फिर बढ़ गई है। बदमाश महिला व युवतियों को निशाना बना रहे है और उनके आभूषण लूटते है। इंदौर के महालक्ष्मी नगर में भी लूट की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

विज्ञापन


दो बाइक सवार बदमाशों ने महिला डाक्टर पूजा गुप्ता के गले से चेन लूटने की कोशिश की। डाक्टर अकेली पैदल मोबाइल पर बात करते हुए घर जा रही थी, तभी एक बदमाश बाइक से उतरा। पहले उनसे अपना मुंह छुपाया और फिर डाक्टर के गले पर झपट्टा मारा।

विज्ञापन

महिला डाक्टर ने बदमाशों का सामना किया और बदमाश को धक्का दे दिया। बदमाश लगातार चेन खींचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन डाक्टर ने भी साहस दिखाया और चेन नहीं छोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लूटने आए बदमाशों को भागना पड़ा, हालांकि बदमाश आधी चेन ही ले जा सके। महिला बदमाशों की बाइक का नंबर नोट नहीं कर सकी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।


मोबाइल और चेन लूट की घटनाएं बढ़ी

इंदौर में चेन और मोबाइल लूट की घटनाएं लगातार हो रही है। गुमाश्ता नगर में एक वृद्धा के गले से ढाई तौला चेन लूट ली। इसके अलााव संयोगितागंज क्षेत्र में एक भाजपा नेता का मोबाइल लूट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed