रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट: कुछ ट्रेनें निरस्त, तो दो के फेरे बढ़ाए, जानिए कई का बदला समय
भारतीय रेलवे के मुसाफिरों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के द्वारा कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। वहीं, कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। साथ ही,कानपुर से चलने वाली कुछ ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे ने यात्रियों की मांग को देखते हुए कानपुर से मुंबई के लिए चलने वाली दोनों समर स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। अब यह ट्रेनें सितंबर तक चलती रहेंगी। अभी यह वीकली ट्रेनें जुलाई तक चलनी थीं। एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि यात्रियों की मांग के मद्देनजर ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। इसके तहत ट्रेन नंबर 09185 मुंबई सेंट्रल -कानपुर अनवरगंज हर शनिवार को 30 जुलाई, 6, 13, 20 अगस्त, 17 और 24 सितंबर को चलती रहेगी।वापसी में ट्रेन नंबर 09186 कानपुर अनवरगंज - मुंबई सेंट्रल हर रविवार को 31 जुलाई, 7, 14, 21 अगस्त, 18 और 25 सितंबर को भी चलेगी। ट्रेन नंबर कानपुर सेंट्रल-अहमदाबाद सुपरफास्ट समर स्पेशल 01905 कानपुर सेंट्रल से हर सोमवार को एक अगस्त से 26 सितंबर तक और अहमदाबाद से 01906 हर मंगलवार दो अगस्त से 27 सितंबर तक चलती रहेगी।
वहीं, ट्रेन नंबर 09013 उधना-बनारस 26 जुलाई से 27 सितंबर तक और ट्रेन नंबर 09014 बनारस-उधना 27 जुलाई से 28 सितंबर तक चलेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 09117 सूरत-सूबेदारगंज हर शुक्रवार 26 अगस्त से 30 सितंबर तक और वापसी में ट्रेन नंबर 09118 सूबेदारगंज-सूरत हर शनिवार 27 अगस्त से एक अक्तूबर तक चलती रहेगी। यह ट्रेन गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन से होकर चलती है।
गोमती और दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस एक व दो को निरस्त
वहीं, टूंडला-गाजियाबाद रेलखंड के दादरी स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम होने की वजह से दो जोड़ी ट्रेनों को निरस्त किया गया है। ट्रेन नंबर 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस दो अगस्त और ट्रेन नंबर 02569 दरभंगा-नई दिल्ली एक अगस्त को नहीं चलेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 12419 नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस और 12420 लखनऊ-नई दिल्ली गोमती दो अगस्त को निरस्त रहेगी। यह जानकारी एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने दी।
सूबेदारगंज-सूरत एक्सप्रेस का गोविंदपुरी में बदलेगा समय
प्रयागराज के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से चलने वाली ट्रेन 09118 सूबेदारगंज-सूरत एक्सप्रेस का तीन सितंबर से गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर समय बदलेगा। यह ट्रेन गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर रात 10:25 बजे आएगी और 10:30 बजे जाएगी। अभी यह ट्रेन 10:35 बजे आकर 10:40 बजे जाती है।